तुम दिल हो ,तुम धड़कन हो ,
तुम मंजिल, तुम भगवन हो ,
तुम बाती,तुम ज्योति हो ,
तुम दीपक, तुम उजास हो
तुम सरुवर, तुम पानी हो ,
तुम सागर तुम सीपी हो
तुम नैया तुम खेवन हो ,
तुम मैया तुम जीवन हो
तुम तुम हो प्रभु तुम तुम हो ,
तुम हो तो प्रभु सब जग है ,
क्या अमरों का लोक मिलेगा तेरी करुणा का उपहार? रहने दो हे देव! अरे यह मेरा मिटने का अधिकार
Tuesday, May 10, 2011
Thursday, April 21, 2011
इसकी घडी कभी खराब नहीं होती ??
वो रोज बिना नागा किये आता ,
रोज दुपहरी में छत पर आकर ,
दाना खाता,हमे निहारता ,
मानो पूछता हो कैसी हो ,
सब खैरियत तो है ,
हस देती कितनी फिक्र है तुम्हे .......
एक बात आज तक समझ में नहीं आई ,
इसकी घडी कभी खराब नहीं होती ?????
इसे कभी घड़ीसाज के पास जाते
तो आज तक देखा नहीं
Wednesday, April 13, 2011
उसकी सूरत और सीरत अभी तक एक थी
ये किस दिल की दुआ थी ,
ये किसकी नेमत थी ,
उसकी सूरत और सीरत अभी तक एक थी
ये किसकी नेमत थी ,
उसकी सूरत और सीरत अभी तक एक थी
Monday, April 4, 2011
मिलने वाले बिछड़ गए
मिलने वाले बिछड़ गए ,
जाने वो न जाने हम
रास्ते अपने ,मंजिल अपनी ,
अब क्या सोचो कहाँ गए,
मिले कभी ,तो गिला न करना
बिछड़े तो किधर गए ,
जाने वो न जाने हम
रास्ते अपने ,मंजिल अपनी ,
अब क्या सोचो कहाँ गए,
मिले कभी ,तो गिला न करना
कहना उनसे सदा यही,
गुजर रहे थे ,
अरे बस यूँ ही ,
बस इधर ही
Tuesday, December 7, 2010
पर अब वो मुठ्ठी कहाँ होती है ????
पर अब वो मुठ्ठी कहाँ होती है ??
एक मुठ्ठी नीला आसमान ,
एक मुठ्ठी पीला खलिहान
एक मुठ्ठी चीडियो को दाना
एक मुठ्ठी बागो के फूल
एक मुठ्ठी मिट्टी की धूळ ,
एक मुठ्ठी हंसती सी धूप
...............................
एक मुठ्ठी खाली समय ,
एक मुठ्ठी आवारा नजर ,
एक मुठ्ठी उसका अपनापन,
एक मुठ्ठी मेरा दीवानापन ,
पर अब वो मुठ्ठी कहाँ होती है ????
Wednesday, December 1, 2010
सिर्फ एक आस थी वो ..............
सांवली सी सूरत , मोहिनी सी मूरत थी वो
किसकी बांसुरी , किसी धुन थी वो ,
मीरा की न राधा की न वो ,
कृष्णा की तान न मुरली की ध्यान थी वो ,
किसकी नज़र से देखूं तुझको ,
सुबह की शाम की
सिर्फ एक आस थी वो ..............
Monday, November 8, 2010
यकीनन ...................
यकीनन ....................
रिश्तों में जब स्वार्थ रुपी घुन लगता है ,बना देता है जिन्दगी को एक नासूर ,
फिर वो सड़ने ,गलने लगते हैं ,
फिर सबसे बेहतर इलाज ये है कि ,
एक कैंसर के कीड़े की तरह आपको ,
पूरा का पूरा खा जाए ,उस से पहले ,
उस रिश्ते रुपी अंग को ही .........
काट कर फेक क्यों न दिया जाए ,
सड़ी हुई दुनिया के सड़े हुए लोगों ,
अभी भी वक़्त है उठ जाओ और
दो किसी जरूरत मंद को ,थोड़ी सी
हमदर्दी ,और थोडा सा प्यार
उन सबसे कहीं ज्यादा
सिर्फ और सिर्फ थोडा सा विश्वास
हम सबने सुना है ,और माना भी तो है कि
प्यार और विश्वास तो दुनिया बदल सकता है ,
एक संगमरमर को ताजमहल में बदल सकता है ,
Subscribe to:
Posts (Atom)